फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   16 boxes of English liquor caught from two cars

एसओजी व दुबहर पुलिस ने दो कार से 16 पेटी पकड़ी अंग्रेजी शराब

Fri, 14 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
16 boxes of English liquor caught from two cars
बलिया। शराब तस्करों के विरुद्घ एसओजी व दुबहर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जनाड़ी तिराहे से ब्यासी पुल जाने वाले मार्ग के पास चेकिंग के दो कार से 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 784480 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। वहीं पकड़े गए दोनों वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दुबहर राजकुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम व पता रंजीत कुमार यादव ग्राम गोड़िया टोला थाना छपरा मुफसिल जिला सारण बिहार, राजीव कुमार यादव ग्राम चकरही थाना बिहिया जिला भोजपुर बिहार, राजू कुमार कुशवाहा निवासी ग्राम जडुआ पोखरा हाजीपुर थाना नगर हाजीपुर जिला वैशाली बिहार तथा विकास कुमार साहु निवासी मुहल्ला पोस्टल पार्क रोड नंबर-एक थाना कंकड़बाग जिला पटना बिहार बताया। बताया कि कार से आठ पेटी अंग्रेजी शराब तथा इनोवा से आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed