{"_id":"5cf9454cbdec2207744156d2","slug":"155984007014-ballia-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की तर्ज पर प्रचाररहित चुनाव हो तो बचेगा अरबों रुपया: डा. विनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका की तर्ज पर प्रचाररहित चुनाव हो तो बचेगा अरबों रुपया: डा. विनय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। अमेरिका के तर्ज पर भारत में भी बिना प्रचार के चुनाव हो तो देश के अरबों रुपये बचेंगे और काफी हद तक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए सख्त जनलोकपाल की जरूरत है। ये बातें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार समिति सदस्य और भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने बेल्थरारोड के ताड़ीबड़ा गांव में अपने आवास पर भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के पदाधिकारियों को संबोधित करने के बाद पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि वे शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे और देर शाम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर भारत के विकास के लिए सुझाव की रिपोर्ट सौंपने के बाद अमेरिका चले जाएंगे। कहा कि भारत में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कानून बनाना चाहिए। इस संबंध में वे अपने सुझाव की प्रति सात जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सौंपेंगे ताकि भारत में भी चुनाव प्रचार पर रोक लगाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए कानून बन सके। कहा, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए बगैर भारत में विकास की बात बेमानी है। प्रजातंत्र की सबसे बड़ी कमजोरी चुनाव है जिसके लिए धन चाहिए। चुनाव में बेहिसाब धन खर्च करने से भ्रष्टाचार पनपता है। इससे विकास के धन की चोरी होती है। इसका परिणाम यह होता है कि प्रजातंत्र में वही राज कर रहा है जिसके पास पैसा है या जिसने भ्रष्टाचार के जरिए कमाया है। ऐसे में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए देश में सख्त जनलोकपाल की तर्ज पर कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर समाज के सभी लोगों से सार्थक पहल करने की अपील की। इस दौरान भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के क्षेत्रीय पदाधिकारी अमरजीत चौरसिया, गोपाल, रमेश सिंह, राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।