{"_id":"5cf94542bdec2207801a7e79","slug":"1559840061393-ballia-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिगेडियर ग्रुप कमांडर ने 93 एनसीसी बटालियन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिगेडियर ग्रुप कमांडर ने 93 एनसीसी बटालियन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा। सुखपुरा इंटर कालेज में 93 एनसीसी बटालियन का निरीक्षण गुरुवार को ब्रिगेडियर ग्रुप कमांडर प्रवीण पारीख ने किया। इस दौरान ग्रुप कमांडर को विभिन्न स्कूल व कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इस अवसर पर उपस्थित शैक्षणिक संस्थानों से आए एनसीसी अधिकारियों ने अपने यहां चल रहे एनसीसी से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
ग्रुप कमांडर ने एनसीसी के अधिकारियों व प्रशिक्षक को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए बताया कि युवाओं से देश को काफी उम्मीदें हैं। युवा बेहतर ढ़ंग से प्रशिक्षण लेकर देश और समाज की सेवा करें। कहा कि हर वर्ष एनसीसी की ओर से प्रशिक्षण देने के बाद परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें बेहतर करने वाले कैडेट को प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस मौके पर उपस्थित 93 बटालियन के एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल एसएन राय ने निरीक्षण के लिए पहुंचे बिग्रेडियर का स्वागत करते हुए अच्छा कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कमांड अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एसएन राय, मेजर धनंजय सिंह, सूबेदार मेजर नरायण ब्रम्हा, कैप्टन सत्येंद्र पांडेय, लेफ्टिनेंट अजय प्रताप सिंह, प्रथम आफिसर संजीव शुक्ला, लोकबहादुर थापा आदि रहे।