{"_id":"5cf94532bdec2207203ae7b4","slug":"1559840044153-49-291-ballia-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.49 करोड़ से खोदे जाएंगे 291 तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.49 करोड़ से खोदे जाएंगे 291 तालाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जल बचाओ अभियान के तहत मनरेगा से वर्ष 2019-20 में कुल 291 नए तालाब खोदवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए मनरेगा उपायुक्त ने ब्लॉकवार लक्ष्य तय करते हुए सभी बीडीओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मनरेगा उपायुक्त की मानें तो इन तालाबों पर कुल तीन करोड़ 49 लाख 20 हजार की धनराशि खर्च होगी।
गिरते भूलजल स्तर को बचाने के लिए शासन की ओर से जल बचाओ अभियान का संचालन किया गया है। इसके तहत सरकार की ओर से मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक तालाबों को बनवाने का निर्देश दिया है। इसके तहत डीआरडीए के परियोजना निदेशक व प्रभारी मनरेगा उपायुक्त की ओर से जिले के 17 ब्लॉकों के लिए कुल 291 तालाब खोदवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रत्येक तालाब की लंबाई 20 मीटर, चौड़ाई 20 मीटर व गहराई तीन मीटर की होगी। एक तालाब की खुदाई पर कुल 1.20 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। सभी तालाबों की खुदाई पर कुल तीन करोड़ 49 लाख 20 हजार की धनराशि खर्च होगी। तालाबों के बनने से बरसात के दिनों में जल का संचयन होगा। साथ ही गांवों के घरों से बहने वाला पानी भी संचित होगा। बैरिया ब्लॉक में नौ, बांसडीह में 14, बेलहरी में आठ, बेरुआरबारी में 10, चिलकहर में 33, दुबहड़ में 12 व गड़वार ब्लॉक में 18 तालाबों की खोदाई की जाएगी। इसके अलावा हनुमानगंज में 13, मनियर में 24, मुरलीछपरा में आठ, नगरा में 33, नवानगर में 20 तालाबों की खोदाई का लक्ष्य है। पंदह ब्लॉक में 16, रसड़ा में 33, रेवती में 10, सीयर में 24 व सोहांव ब्लॉक में छह तालाबों की खोदाई होगी।
डीआरडीए के पीडी डीएन दुबे ने कहा कि मनरेगा के तहत वर्ष 19-20 में कुल 291 तालाबों की खोदाई कराने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए सभी ब्लाकों को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है।