फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लापता एएन 32 विमान में जिले का सूरज भी, परिजनों संग गांव मर्माहत

लापता एएन 32 विमान में जिले का सूरज भी, परिजनों संग गांव मर्माहत

Wed, 05 Jun 2019 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
लापता एएन 32 विमान में जिले का सूरज भी, परिजनों संग गांव मर्माहत
वायुसेना के लापता विमान में जिले का सूरज भी
विज्ञापन

तीन दिन से संपर्क नहीं होने से परिवार के लोग परेशान
छोटा भाई प्रिंस रिश्तेदार के साथ जोरहट रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
जयप्रकाशनगर। असम के जोरहट से तीन जून को उड़ान भरने के बाद लापता भारतीय वायुसेना के एएन 32 परिवहन विमान में जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के शोभाछपरा निवासी सूरज पुत्र विनोद सिंह भी वायु सेना के अन्य कर्मचारियों के साथ सवार था जिनका पता नहीं चल रहा है। इसको लेकर परिवार के लोग परेशान हैं। विमान लापता होने की सूचना के बाद से ही परिजन परेशान हैं। पिता विनोद सिंह कई बार वायुसेना के यूनिट में फोन कर लापता वायुसेना के विमान के विषय में पता करने का प्रयास किया लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिली। सूरज के छोटे भाई प्रिंस और सोनबरसा गांव के उनके रिश्तेदार मोहन सिंह जोरहाट के लिए रवाना हो गए हैं।

सूरज के पिता किसान हैं। सूरज तीन भाई हैं। दो छोटे भाई विक्रांत और प्रिंस स्नातक के छात्र हैं और एयरफोर्स में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं। सूरज घर में इकलौता कमाने वाला सदस्य है। परिजनों की मानें तो सूरज 15 दिनों की छुट्टी बिताकर 25 अप्रैल को घर से जोरहाट अपने वायुसेना के यूनिट में गया था। रोज ही वह फोन से दो-तीन बार माता-पिता, भाई और पत्नी से बात करते थे लेकिन तीन दिनों से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। सूरज की शादी बीते 19 फरवरी को सोनबरसा निवासी रणजीत सिंह की पुत्री शालू सिंह से हुई थी। सूरज 28 दिसंबर 2014 में भारतीय वायु सेना नें भर्ती हुए थे। पूरे परिवार को वह बहुत मानते थे। विमान लापता की खबर सुनकर उनके परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट गया है। पिता विनोद सिंह सूरज की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। विनोद सिंह ने बताया कि लापता विमान में सूरज के भी होने की बात उसकी पत्नी शालू सिंह ने बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed