फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भाजपा व हियुवा ने योगी का जन्मदिन मनाया

भाजपा व हियुवा ने योगी का जन्मदिन मनाया

Wed, 05 Jun 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा व हियुवा ने योगी का जन्मदिन मनाया
भाजपा व हियुवा ने योगी का जन्मदिन मनाया - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
भाजपा व हियुवा ने योगी का जन्मदिन मनाया
हवन पूजन कर दीर्घायु की कामना की
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु की कामना की।
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बैरिया डाकबंगले पर बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने डाकबंगला परिसर में वृक्ष भी लगाया। विधायक ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य हैं कि सत्ता के शीर्ष पद पर साधक बैठे हैं। जहां दिल्ली की कुर्सी पर मोदी जैसा साधक हैं तो प्रदेश के शीर्ष पद पर योगी जैसा साधक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक ऐसे जन कल्याणकारी कार्यक्रम लागू किए है जिसका लाभ सभी लोगोंको मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर जयप्रकाश साहू, मंटू बिंद, हरि कंचन सिंह, गुप्तेश्वर पाठक, पतिराम सिंह, बिजय बहादुर सिंह, जयशंकर सिंह, धर्मवीर उपाध्याय, निखिल उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन

हिन्दू युवा वाहिनी बैरिया इकाई के कार्यकर्ताओं ने गोरक्षपीठाधिस्वर महन्त व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर श्रीसुदिष्ठ बाबा के मठ पर उनके दीर्घायु के लिए हवन पूजन किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि जिला प्रभारी पंकज सिंह के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कोटवा, बैरिया ब्लॉक सहित अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने रानीगंज बाजार, स्वास्थ्य केंद्र कोटवा आदि स्थानों पर मिष्ठान वितरण कर लोगों को बधाई दी। पंकज सिंह ने कहा कि महाराज जी के जन्मदिन पर हम सब प्रतिज्ञा लें कि समाज के हर वर्ग तक सरकार के योजनाओ को पहुंचा कर उसका लाभ दिया जाए। संचालक पीयूष सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मनमोहन तिवारी, राकेश सिंह, भोलू मिश्र, मिथलेश केसरी, ओम सिंह, अजीत सिंह, मंगल सिंह, मिथलेश सिंह, पीयूष सिंह जनसेवक, भवानी सिंह, लालबहादुर शास्त्री, मनीष गोस्वामी, अभिषेक सिंह, रोहित गोस्वामी, मन्नू सिंह, शनि सिंह, संदीप केसरी, रवि केसरी आदि रहे।कार्यक्रम का संचालन पीयूष सिंह ने किया। घोघा: योगी आदित्य नाथ के जन्मदिन के अवसर पर बांसडीह क्षेत्र के राजा गांव खरौनी निवासी कलाकार रूपेश कुमार सिंह ने रेत पर उनकी तस्वीर की आकृति उकेर कर बधाई दी है। बता दें कि पूर्व में रूपेश कुमार सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान में मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही पुलवामा में शहीद हुए शहीदों की श्रद्धांजलि तथा कादर खान की रेत पर आकृति उकेर कर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं तथा इसके लिए उनको कई बार पुरस्कृत भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के जन्मदिन पर मरीजों में बांटे फल : घोघा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 47वें जन्मदिन पर बुधवार को भाजपा बांसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकताओं ने प्राव्थमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में भर्ती मरीजों में फल व मिष्ठान वितरित कर दीर्घायु होने की कामना की। वहीं मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी के साथ ही मोदी सरकार के आयुष्मान योजना से भी उनको अवगत कराया। इसके बाद नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में बच्चों को कॉपी किताबें और मिष्ठान वितरित किया गया। भाजपा बांसडीह मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अनेक लाभकारी योजनाएं धरातल पर चल रही है एवं इसका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। इस मौके पर डा. शशिप्रकाश पांडेय, डा. विश्वनाथ सिंह, फार्मासिस्ट ओंकार सिंह, कंचन यादव, प्रभावती देवी, मुनजी कुमार, सत्यम पांडेय, अखिलेश शर्मा, संटू तुरहा, राकेश प्रजापति, मनीष भारती, राजू पटेल, अग्निवेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed