फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ईद के पर्व पर अकीदत के साथ अता की गई नमाज

ईद के पर्व पर अकीदत के साथ अता की गई नमाज

Wed, 05 Jun 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
ईद के पर्व पर अकीदत के साथ अता की गई नमाज
ईद के पर्व पर अकीदत के साथ अता की गई नमाज - फोटो : amar ujala
बलिया। जिले की सभी मस्जिदों, ईदगाहों में बुधवार की सुबह नमाज अदा कर ईद पर्व की शुरूआत हुई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। नगर के विशुनीपुर मस्जिद सहित काजीपुरा, विशुनीपुर, बड़ी मस्जिद गुदरी बाजार आदि मस्जिदों के साथ ही बहेरी स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों के आसपास पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आठ बजे बहेरी स्थित ईदगाह पर हजारों की संख्या में उमड़े मुस्लिम बंधुओं ने ईद की नमाज अदा की। इसके उपरांत मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के पास सुबह से ही मेले जैसा माहौल रहा। मुस्लिम बंधुओं ने नए परिधानों में एक दूसरे को गले लगाया। इस पर्व पर बच्चों में भी जश्न जैसा माहौल रहा। नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद पर सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मुस्लिम बंधुओं ने ईद के पर्व को आपसी सौहार्द से मनाया। इस अवसर पर विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद चौराहे पर पहुंचे जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, एएसपी विजय पाल सिंह, एडीएम रामआसरे, नगरपालिका अध्यक्ष अजय कुमार, नपा ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, नगर मजिस्ट्रेट, शहर कोतवाल विपिन सिंह, पर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने मुस्लिम बंधुओं को गले मिलकर ईद पर्व की बधाई दी। डीएम एवं एसपी ने जामा मस्जिद के सेक्रेटरी अफसर आलम को ईद की बधाई दी और उनके आवास पर जाकर सेवई का स्वाद लिया।
विज्ञापन

बेल्थरारोड प्रतिनधि के मुताबिक नगर से सटे अवायां ग्राम के मुस्लिम बंधुओं ने ईद की नमाज अदा करने के बाद पौधरोपण कर ईद की खुशियां मनाई। गंगा- जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए हिंदू भाइयों के साथ मिलकर मुस्लिमों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत करते हुए पौधरोपण कर ईद को यादगार बना दिया। बिठुआ ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करने के बाद डॉक्टर मोहम्मद हाजिक नदवी के आवाहन पर मुस्लिम बंधुओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नदवी ने कहा कि इस्लाम धर्म में पौधरोपण करने के साथ ही इनकी देखभाल करना नेक कार्य माना गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फजील अहमद, प्रधान कौशल्या देवी, मोहन मद्धेशिया, मोहम्मद तारिक, सुरेश पटेल, मोहम्मद जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड: ईद के मौके पर नगर क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे से गले मिल गंगा- जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामों का भ्रमण कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। बसपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण राजभर ने मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए मुल्क में अमन-चैन की सलामती की कामना की
मनियर। क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह स्नान करके निर्धारित समय पर ईदगाह पर जाकर नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस अवसर पर हिंदू संप्रदाय के लोगों ने भी मुस्लिम बंधुओं के घर जाकर ईद की बधाई दी। मनियर में गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में ईद का पर्व संपन्न हुआ। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व्यवस्था मुस्तैद दिखी।
सिकंदरपुर। कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में ईद की नमाज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांति ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाह सिकंदरपुर, नरहनी, कोथ, जजौली, मालदह, बशारिखपुर, शेखपुर, काजीपुर, मासुमपुर सहित दर्जनों गांवों के ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, एसओ राम सिंह, इंस्पेक्टर शमरबहादुर सिंह, चौकी प्रभारी संजय उपाध्याय समेत पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
इनसेट..
अकीदत के साथ अता की ईद की नमाज
गड़वार। कस्बा के ईदगाह में बुधवार को सुबह सभी मुस्लिम बंधुओ ने अकीदत के साथ नमाज अता की। तत्पश्चात एक-दूजे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान इमाम साहब ने बताया कि एक माह पाक रमजान के रोजे के एवज में अल्लाह ने ईद की खुशी मनाने का तोहफा अता फरमाया है। कहा कि वास्तविक खुशी तभी है जब हम समाज के हर व्यक्तियों को खुशी पहुंचाएं। गांव के अन्य धर्मों के गणमान्य नागरिक भी मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। साथ ही देश मे अमन चैन और खुशहाली के लिए मुस्लिम बंधुओं ने दुआ किया। उपस्थित लोगों में विशेष रूप से हाजी सेराजुद्दीन खान, हाजी इलियास, हाजी मुर्सलीन, सदर नियाज खान, शहनवाज खान, बदरे जमा, मुन्ना कुरेसी, शमसाद उर्फ चुन्नू, ददन राम, अंजनी गुप्ता, ममनून अख्तर, तसब्बुर अली, आमिर आदि सैकड़ों मुस्लिम बन्धु रहे।
सुखपुरा: रोजे के रूप में एक महीना के कठिन तपस्या के बाद बुधवार को ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ पाकीजगी के बीच मनाया गया। कस्बे के जामा मस्जिद में हाफिज मुख्तार अहमद व उत्तरमुहल्ले के मस्जिद में मौलाना नूरुल हुदा ने ईद की नमाज अदा कराई। मस्जिदों के बाहर खड़े हिंदू भाइयों ने भी अपने मुस्लिम दोस्तों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। बाद में लोग एक दूसरे के घर पहुंचकर ईद की खुशियों में शरीक हुए। ईद की नमाज अता करने वालों में प्रमुख रूप से अबरार अहमद, डॉक्टर कलमी,डाक्टर सरफुल हक,राजू वारसी, रियाजुदीन अंसारी,अब्दुल हयात,मुस्ताक अहमद, हाफिज अलाउद्दीन, काशिफ, मसरुर आलम, फिरोज अहमद, जावेद पिंटू, खालीद आदि रहे।

नमाज अदायगी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब : लालगंज। क्षेत्र के चिरंजी छपरा,लालगंज, दोकटी आदि गांवों में मुस्लिम बंधुओं ने ईद का नमाज अदा की। जहां चिरंजी छपरा में आठ बजकर चालीस मिनट पर नमाज की अदायगी शुरू की गई वही लालगंज में सवा नौ बजे नमाज अदा की गई। ईद होने के चलते मुसलमान नए नए वस्त्र पहने मस्जिद में उपस्थित हो नमाज अता की। बच्चे, बृद्ध नौजवान सभी ने नमाज पढ़ा। उसके बाद उठकर एक दूसरे के गले मिले व ईद का मुबारक बाद दिए। नमाज अदायगी के समय आधा दर्जन हिंदू युवा भी मस्जिद में पहुंच माथे पर रुमाल रख अंदर उपस्थित थे और नमाज अदायगी के बाद सभी हिंदुओं ने भी मुसलमानों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed