फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भीषण गर्मी से नहीं मिल रही निजात, मौसम की तल्खी से लोग बेहाल

भीषण गर्मी से नहीं मिल रही निजात, मौसम की तल्खी से लोग बेहाल

Sun, 26 May 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी से नहीं मिल रही निजात, मौसम की तल्खी से लोग बेहाल
बलिया। तल्ख धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर में जरूरी कार्य होने पर ही सिर और चेहरा ढंककर निकल रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी में लू लगने से लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। गांवों में गर्मी से राहत पाने के लिए बागीचे में समय बिता रहे हैं लेकिन शहर में लोगों को गर्मी से बचाव का एकमात्र साधन शीतल पेय पदार्थों का सेवन करना है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मुहल्ले में आइसक्रीम, तरबूज एवं खीरा की बिक्री बढ़ गई है। शहर में कई स्थानों पर तरबूज, गन्ने का रस एवं सत्तू की दुकानें लगी हैं । गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इनका सेवन कर रहे हैं। सत्तू की लस्सी लू से बचाव के लिए काफी मुफीद होता है। इसलिए इसकी मांग अधिक है। रविवार को चिलचिलाती धूप व गरम हवा के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। कामकाजी लोग दिनभर पानी की तलाश में इधर-उधर घूमते रहे, ताकि पानी से गर्मी को कुछ देर के लिए शांत किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed