फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सीमांकन के बाद भी नहीं हट पाया अतिक्रमण

सीमांकन के बाद भी नहीं हट पाया अतिक्रमण

Sat, 25 May 2019 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
सीमांकन के बाद भी नहीं हट पाया अतिक्रमण
गड़वार। ग्राम पंचायत बाराबांध के सार्वजनिक तालाब पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके कारण ग्राम सभा में जल संचय और छठ पूजा जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के अस्तित्व पर संकट पैदा हो गया है। तालाब का सीमांकन होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कांग्रेस नेता कन्हैया पांडेय ने तहसीलदार सदर से और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि बाराबांध के तालाब पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसके बाद राजस्व निरीक्षक गड़वार मनोज सिंह और उप निरीक्षक पुलिस चौकी रतसर देवेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम 20 अप्रैल को मौके पर पहुंची पैमाइश कर तालाब का सीमांकन किया लेकिन तालाब हुए अतिक्रमण को नहीं हटाया जा सका है। उधर, कन्हैया ने एक बार फिर आठ मई को जिलाधिकारी और 10 मई को आयुक्त राजस्व परिषद् तथा अध्यक्ष राजस्व परिषद् प्रवीर कुमार को समस्या के समाधान के लिए शिकायती पत्र दिया। मामले को संज्ञान में लेकर अध्यक्ष राजस्व परिषद् ने 13 मई को मामला निस्तारित करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed