फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डायल हंड्रेड पुलिस ड्रोन कैमरे से रखेगी नजर

डायल हंड्रेड पुलिस ड्रोन कैमरे से रखेगी नजर

Fri, 24 May 2019 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
डायल हंड्रेड पुलिस ड्रोन कैमरे से रखेगी नजर
डायल हंड्रेड पुलिस ड्रोन कैमरे से रखेगी नजर - फोटो : amar ujala
बलिया। यूपी हंड्रेड की टीम महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन समेत कुछ स्थानों पर ड्रोन कैमरे से थ्रीडी मैपिंग की गई। पहले दिन थ्रीडी मैपिंग को लेकर लोग उहापोह में रहे। शहर के रेलवे स्टेशन के समीप वैशाली होटल, सिटी लाइफ मॉल, सिटी कार्ट मॉल, शहीद पार्क चौक, आर्य समाज रोड स्थित गंगा जमुना बिल्डिंग आदि स्थानों पर ड्रोन कैमरे से थ्रीडी मैपिंग की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के यूपी हंड्रेड के प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर महत्वपूर्ण सरकारी इमारत, होटल, स्कूल व कॉलेजों की ड्रोन कैमरे से तस्वीरें ली गईं। इस काम में लखनऊ से आए विशेषज्ञों की टीम शामिल रही। बताया कि किसी भी खतरे से निपटने तथा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थलों के प्रवेश द्वार, उनसे निकलने का स्थान तथा भवन के नक्शे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही हैं। ताकि आपात काल में त्वरित करवाई कर लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। इमरजेंसी के समय अधिकतम लोगों की जिंदगी को बचाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। सटीक जानकारी होने पर सुरक्षा बल त्वरित और प्रभावी से करवाई कर सकते हैं। शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन के समीप वैशाली होटल, सिटी लाइफ मॉल, सिटी कार्ट मॉल, शहीद पार्क चौक, आर्यसमाज रोड स्थित गंगा जमुना बिल्डिंग आदि स्थानों ड्रोन कैमरा थ्रीडी मैपिंग कराई गई। वहां लोगों में ऊहापोह की स्थिति रही कि आखिर यह क्या हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के 25 स्थानों पर चलेगा ड्रोन कैमरा : डायल हंड्रेड के प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि जिले के 25 स्थानों पर ड्रोन कैमरा चलाया जाएगा। जिसमें विकास भवन, रोडवेज बस स्टैंड के समीप जजेज कॉलोनी, अशोका होटल, रुद्रा होटल नियर टीडी कॉलेज चौराहा, गुलाब देवी इंटर कॉलेज, वैशाली होटल नियर रेलवे स्टेशन, जेपी शुक्ला ट्रामा सेंटर, हॉस्पिटल, बालेश्वर मंदिर, भृगु मंदिर, पुलिस फायर सर्विस स्टेशन, पार्क इन होटल, धरहरा स्कूल, केंद्रीय विद्यालय जीराबस्ती, नवोदय विद्यालय सिंहाचौर फेफना, गंगा जमुना बिल्डिंग आर्य समाज रोड, गंधी मुहल्ला सिकंदरपुर पर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed