{"_id":"5ce6e3adbdec220791792564","slug":"15586354872171-ballia-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच 171 टेबलों पर हुई तीन तरह के मतों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच 171 टेबलों पर हुई तीन तरह के मतों की गिनती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को बलिया, सलेमपुर और घोसी लोक सभा क्षेत्र के जिले सात विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना गुरुवार को करीब एक घंटे देर से 9 बजे से शुरू हुई। कुल 98 टेबलों पर ईवीएम के मतों की गणना हुई, जबकि आरओ के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए थे। इसके अलावा 65 टेबलों पर सलेमपुर व बलिया लोक सभा क्षेत्र के ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम) से मिले मतों और बलिया व लोक सभा क्षेत्र के पोस्टल बैलट की गणना कुल आठ टेबलों पर हुई। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
सातवें व अंतिम चरण में 19 मई को हुए बलिया के तीन, सलेमपुर के तीन व घोसी लोक सभा के एक विधान सभा क्षेत्र में पड़े मतों की गणना हुई। इस बार कुल तीन तरह से पड़े मतों की गिनती कराई गई। ईवीएम की मतगणना के लिए प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 14 टेबल लगाए गए थे और प्रत्येक विधान सभा के लिए दो आरओ टेबल भी लगे थे। पहली बार ईटीपीबीएस से मिले मतों की गणना के लिए सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र में 25 व बलिया लोक सभा क्षेत्र के लिए 40 टेबलों पर हुई। इसके अलावा पोस्टल बैलट की गणना के लिए सलेमपुर व बलिया लोक सभा क्षेत्र के लिए चार-चार टेबल लगाए गए थे।
मतगणना में लगाए गए थे 737 कर्मचारी : बलिया। लोक सभा चुनाव में तीन स्तरों से पड़े मतों की गणना कराई गई। ईवीएम के मतों की गणना के लिए कुल 532, ईटीपीबीएस से मिले मतों की गणना के लिए 157 व पोस्टल बैलट की गणना के लिए 48 कर्मियों की तैनाती की गई थी। इसमें 133 मतगणना पर्यवेक्षक, 133 मतगणना सहायक व 133 माइक्रोआब्जर्वर के साथ ही 133 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगे रहे। ईटीपीबीएस की मतगणना के लिए सात सहायक रिटर्निंग अफसर, 65 मतगणना पर्यवेक्षक, 65 मतगणना सहायक तैनात किए गए हैं। पोस्टल बैलट की मतगणना को आठ मतगणना पर्यवेक्षक, आठ माइक्रो आब्जर्वर, 16 मतगणना सहायक की तैनाती की गई थी।