फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बलिया के आठ व सलेमपुर लोक सभा के 13 प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत

बलिया के आठ व सलेमपुर लोक सभा के 13 प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत

Thu, 23 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
बलिया के आठ व सलेमपुर लोक सभा के 13 प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत
बलिया। बलिया व सलेमपुर सीट पर चुनाव मैदान में उतरे कुल 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो गया। मतों की गणना के बाद सभी तरह के अटकलों पर भी विराम लग लग गया। चुनाव परिणाम सामने के बाद दोनों लोकसभा क्षेत्रों के कुल 22 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। इसमें बलिया लोकसभा क्षेत्र के आठ व सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र के 13 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

सातवें व अंतिम चरण में 19 मई को तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए जनपद के सात विधान सभा क्षेत्रों में मतदान कराया गया थ। इसके बाद गुरुवार शाम तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुआ। निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक पड़े वैध मत का छठवां हिस्सा जमानत बचाने के लिए आवश्यक होता है। लेकिन दोनों लोकसभा क्षेत्रों में अधिकांश प्रत्याशी यह मत नहीं पा सके और जमानत नहीं बचा सके। बलिया लोक सभा क्षेत्र में कुल 989732 मत पड़े। इसमें भाजपा के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त को 469114 व गठबंधन से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय को 453595 मत मिले और दोनों प्रत्याशियों की जमानत बच गई। इसके अलावा आठ प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सके। इसमें सुभासपा के विनोद को 35900, भारतीय जननायक पार्टी के अरविंद 4025, गोंडवाना गणंतत्र पार्टी के गोपाल राम खरवार 2002, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मेजर रमेश चंद उपाध्याय 5440, जनता राज पार्टी के उदय प्रकाश 1359, भारतीय समता समाज पार्टी के जन्मेजय कुमार प्रजापति 2454, जनता क्रांति पार्टी की सीमा चौहान 2453 व निर्दलीय ओमप्रकाश पांडेय को 1775 मत ही मिले। इसी तरह सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र में कुल 914359 मत पड़े थे। इसमें दो प्रत्याशी भाजपा के रविंद्र कुशवाहा 463930 व गठबंधन से बसपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा 351820 मत लेकर अपनी जमानत बचा सके। इसके अलावा 13 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। इसमें कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा 26970, सुभासपा के राजाराम 33504, भारतीय समता समाज पार्टी के कृपाशंकर 1290, जनता क्रांति पार्टी के कैलाश चौहान 2403, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की पूजा पांडेय 1719, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के सुमेश्वर नाथ तिवारी 3835, जनता कांग्रेस के मो. शरुर अली 1562, पीस पार्टी के अजीमुल्लाह 2194, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के विद्याशंकर पांडेय 2427, हिंदुस्तान निर्माण दल के रामजी प्रताप जिग्यासु 1592 के अलावा निर्दलीय विश्राम 4812, छोटेलाल 2283 व सुनील कुमार पांडेय 6266 मत लेकर जमानत नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed