फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   इंदारा ने खैराबाद को 4-3 से किया पराजित

इंदारा ने खैराबाद को 4-3 से किया पराजित

Sat, 19 Jan 2019 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
इंदारा ने खैराबाद को 4-3 से किया पराजित
बेल्थरारोड। बेल्थरा रोड जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में जीएमएएम इंटर कॉलेज पर चल रहे राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज इंदारा ने मॉडर्न स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद को पेनाल्टी शूट में 4-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरा सेमीफाइनल बेल्थरारोड और बलिया के बीच रविवार को खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में मॉडल स्पोर्ट्स क्लब खैराबाद और स्पोर्ट्स कॉलेज फुटबॉल के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर दबदबा बनाए रखा। दोनों टीमों ने कई अवसर पर गोल के अवसर गवांए और खेल के अंत तक किसी भी टीम द्वारा गोल नहीं किए जाने की स्थिति में अतिरिक्त समय दिया गया, किंतु अंत तक निर्णय नहीं हो सका। अंतत: पेनाल्टी शूट के जरिए इंदारा ने 4-3 से खैराबाद को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फ़ाइनल 20 जनवरी को मॉर्डन स्पोर्टिंग क्लब बेल्थरारोड और सेक्रेट हर्ट क्लब बलिया के बीच खेला जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फाजिल अहमद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed