फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्नान घाट व मेला में रहेगी खुफिया नजर

स्नान घाट व मेला में रहेगी खुफिया नजर

Fri, 23 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्नान घाट व मेला में रहेगी खुफिया नजर
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर शांति व्यवस्था व सुरक्षा के मद्देनजर सभी 16 मजिस्ट्रेटों व पुलिस के अधिकारियों की ब्रीफिंग पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली व एडीएम मनोज कुमार सिंघल की मौजूदगी में हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने सभी को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि मंदिरों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा भीड़ होगी। लिहाजा इन स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतेंगे। जितना अलर्ट रहेंगे उतना ही आसानी से भीड़ कंट्रोल करते रहेंगे। कहा कि अगर किसी श्रद्धालु की तबीयत खराब हो जाय तो उसे चिकित्सक टीम द्वारा इलाज सुनिश्चित कराएंगे। जरूरत पड़ने पर अस्पताल भी पहुंचाने का काम करेंगे। इसके अलावा एंबुलेंस अगर आ जाय तो उसके लिए रास्ता दिलाना भी सुनिश्चित कराएंगे। कहा कि एहतियात के तौर पर अत्यधिक भीड़ वाली जगह पर सीसी टीवी कैमरा नगर पालिका द्वारा लगाए गए है। भीड़ में सबसे ज्यादा पाकेटमारी की आशंका रहती है। ऐसे में उचक्कों पर नजर रखने की जरूरत है। मंदिरों पर महिला व पुरुषों का लाइन अलग-अलग होगी। स्नान करने वाले लोग निर्धारित रूट से ही जाएं, इसका विशेष ध्यान रहे। भीड़ कहीं रास्ते में कहीं रुके नहीं, चलते रहे। इस मौके पर एएसपी विजय पाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट डा. विश्राम, सीओ सिटी एके सिंह, सीओ सदर अवधेश चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed