{"_id":"5bd5ff6cbdec2269b44455de","slug":"151540751212-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन के विस्तार पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन के विस्तार पर दिया जोर
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। नगर के एक मैरेज हाल में जिला मुस्लिम भाई चारा कमेटी के विधान सभा संयोजकों की बैठक रविवार को हुई। संगठन को विस्तार के साथ-साथ फिरकापरस्त ताकतों को परास्त कर मिशन 2019 में परचम लहराकर बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि मुस्लिम भाई चारा कमेटी के जोन कोआर्डिनेटर फैज आलम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं कांशीराम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
कहा कि समता मूलक समाज के निर्माण के लिए लोक सभा चुनाव में बहुजन समाजपार्टी को जिताकर बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जो जिम्मेदारी दी गई है, उसमें अभी से लग जाये। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर विधान सभा प्रभारी वीरबल राम ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि न्यायालय एवं सीबीआई के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। असल मुद्दों से भटकाकर भाजपा एक बार फिर सत्ता हथियाने की फिराक में है जो बसपा कतई सफल नहीं होने देगी। कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव में फतह के लिये अभी से जी जान से लग जाने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक हाजी नुरुल बशर अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समाज बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिये कृत संकल्पित है।
विधान सभा संयोजकों कैफ़ी अनीश मु. खालिद, कबीर खान, गुड्डू मालिक , इम्तियाज अहमद, जमाल अंसारी, अबरार अहमद, आरिफ खान का स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ बैजनाथ, शिव कुमार राम, संजय सिंह, इनल सिंह, अश्वनी कुमार, अभिषेक राव सागर, सतीश कुमार, विनोद कुमार, सतीश भारती, गामा राम, आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन संतोष कुमार त्रिशरण ने किया।