{"_id":"59a84b564f1c1b4e738b4aae","slug":"151504201558-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में श्रद्धालुओं ने की देवी की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में श्रद्धालुओं ने की देवी की पूजा अर्चना
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनपुरा। क्षेत्र के निछुआडीह स्थित परमेश्वरी भवानी के प्रांगण में सावन और भाद्रपद महीने में लगने वाला अंतिम मेला गुरुवार को अपने पूरे शबाब पर रहा। मेले में दूर दराज से आए मेलार्थी जहां भगवती परमेश्वरी का पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किए। वहीं लकड़ी के अलावा अन्य वस्तुओं की जमकर खरीदारी किए।
नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर स्थित निछुआडीह गांव में आदी शक्ति परमेश्वरी भवानी के प्रांगण में हर साल भारी मेले का आयोजन होता है। सावन महीने के अंतिम गुरुवार और भादो माह के चार गुरुवार कुल पांच गुरुवार को आयोजित इस मेले में लकड़ी के बने सामानों चौकी, फर्नीचर से लेकर चौकी बेलन तक सस्ते मूल्यों पर बिकते हैं। लकड़ी के सामानों के लिए ही यह मेला प्रसिद्ध है। इस मेले में लकड़ी के सामानों की खरीदारी करने के लिए जनपद के अलावा देवरिया और मऊ जनपदों से भी मेलार्थी आते हैं। इसके अलावा श्रृंगार एवं अन्य सामानों की भी दूकानें मेले में सजती है। पांचवे गुरुवार को मेले में भारी भीड़ रही।