{"_id":"5cd31b4bbdec2207476e2156","slug":"141557338955-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने क्रय केंद्र व कोल्ड स्टोरेज में रखे गेहूं की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने क्रय केंद्र व कोल्ड स्टोरेज में रखे गेहूं की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी केजी पांडेय ने श्रीकांतपुर के श्रीनगर-दलछपरा साधन सहकारी समिति पर स्थित गेहूं क्रय केंद्र की जांच की। किसी ने डीएम को सूचना दिया था कि क्रय केंद्र के बगल में स्थित कोल्ड स्टोरेज पर किसान गेहूं रखे हुए हैं और इसे गुपचुप तरीके से खरीदने का काम किया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी अपनी टीम के साथ सबसे पहले क्रय केंद्र के पास स्थित कोल्ड स्टोरेज पर पहुंचे और वहां रखे गेहूं के बाबत जानकारी ली। इसी बीच किसान भी मौके पर पहुंच गए और डीएसओ को बताया कि आए दिन मौसम के खराब रहने के कारण गेहूं को यहां रखा गया है। जिला पूर्ति अधिकारी के साथ आई टीम ने बारीकी से जांच किया और किसानों का बयान भी दर्ज किया। किसानों ने अपनी खतौनी अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए बोरियों का मिलान कराया। क्रय केंद्र के सचिव धर्मनाथ सिंह ने कहा कि जगह के अभाव के कारण किसानों को कोल्ड स्टोरेज में गेहूं रखने के लिए कहा था। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा गलत आरोप लगाए जाने पर किसानों के साथ झड़प हुई लेकिन किसानों के आक्रोश को देखते हुए आरोप लगाने वाला व्यक्ति मौके से खिसक गया। हालांकि कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकिर रेवती पुलिस भी जांच टीम के साथ थी।
डीएसओ ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में गेहूं रखे जाने की शिकायत मिली थी जिसकी जांच की गई, जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। जांच टीम में डीएसओ के अलावा, डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी, पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ, संजीव सिंह, राकेश कुमार, सूर्यनाथ पुष्कर, मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रदीप जायसवाल, रामगोपाल यादव रहे। जांच के दौरान मौके पर किसान रामशंकर सिंह, अंबिका तिवारी, भगवती सिंह, अरविंद तिवारी, हृदया वर्मा, महेश यादव, बबलू यादव, बेनी माधव सिंह, दुर्गविजय सिंह, सुधांशु तिवारी, अरविन्द मौर्य, धर्मेंद्र सिंह उर्फ पप्पू आदि रहे।