फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चुनाव में बरती जाए विशेष सतर्कता

चुनाव में बरती जाए विशेष सतर्कता

Fri, 19 Apr 2019 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में बरती जाए विशेष सतर्कता
बलिया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरती जाए। स्थानीय स्तर पर अवांछित और अराजक तत्वों पर समय से कार्रवाई हो। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी जाए ताकि चुनाव के दौरान बिहार की ओर से किसी भी तरह के अवांछित तत्वों के प्रवेश को रोका जा सके। लोकसभा चुनावों में पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र मनोज तिवारी ने पुलिस अधीक्षक सहित मातहत पुलिस अधिकारियों से यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कुशलता पूर्वक चुनाव कराने के लिए कई प्रकार के टिप्स भी मातहतों को दिए।
विज्ञापन

कहा कि आयोग के निर्देशों के अनुपालन में हर कोई कार्य करेगा। पुलिस महकमे के आला अधिकारी और क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव के मद्देनजर गश्त तेज कर दें। किसी प्रकार की घटना होने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों को भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया। कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पैनी निगाह रखी जाय। जिले से होकर बिहार आने-जाने वाले वाहनों को गहनता से चेक करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, सीओ नगर अरुण कुमार सिंह, सीओ बैरिया उमेश यादव, अशोक सिंह सहित अन्य क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed