{"_id":"5c8a9d79bdec2213f10dd2dc","slug":"141552588153-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही वितविहीन शिक्षकों के खाते में जाएगा मानेदय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही वितविहीन शिक्षकों के खाते में जाएगा मानेदय
विज्ञापन
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जनपद के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर भ्रमण किया। इस दौरान बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों को सात (क) की धारा को परिवर्तित करके सात (4) के तहत शिक्षक नियमावली बनाई जाएगी। वित्तविहीन विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को किसी भी दशा में 15 हजार रुपये से कम नहीं दिया जाएगा। कहा कि जल्द ही शिक्षकों के खाते में मानदेय आ जाएगा।
इसका भुगतान वित्तविहीन शिक्षकों के बैंक खाते में सीधे आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। अद्यतन कार्यरत शिक्षकों को विनियमितीकरण के लिए एक उच्च स्तरीय समिति माध्यमिक शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में गठित कर तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यह भी आश्वस्त किया है कि किसी भी तदर्थ अध्यापक की सेवा समाप्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश तथा संगठन की मांग के आधार पर परिषद की परीक्षा एवं मूल्यांकन संबंधी सभी स्तर के पारिश्रमिक की दरों में अच्छी खासी वृद्धि करके शासनादेश जारी किया गया।
चिकित्सकीय प्रतिपूर्ति के संबंध में सरकार सकारात्मक निर्णय पर विचार कर रही है। जो राज्य कर्मचारियों की भांति दिया जाएगा। इस मौके पर प्रांतीय नेता रमेश सिंह, केपी सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जिलामंत्री अरूण कुमार सिंह, अश्वनी तिवारी, रमाशंकर सिंह, सुभाष पांडेय, सुदर्शन राय, टीएन राय, जयंत सिंह, मोहन उपाध्याय, आनंद मोहन सिंह, संजय सिंह, अजीत सिंह, अयोध्या तिवारी, अमिन अख्तर, निलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।