फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्वस्थ भारत की शुरूआत स्वस्थ बच्चे से होती है

स्वस्थ भारत की शुरूआत स्वस्थ बच्चे से होती है

Fri, 22 Feb 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
स्वस्थ भारत की शुरूआत स्वस्थ बच्चे से होती है
बलिया। पोषण मिशन के तहत पोषण अभियान में सम्मिलित कन्वर्जेन्स विभागों द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्य योजना बनाने व फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं का अभिमुखीकरण व प्रशिक्षण करने के लिए गुरुवार को हनुमानगंज ब्लॉक के ड्वाकारा हाल में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान/प्रतिनिधि, आशा संगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति में अन्नप्रासन एवं सामूहिक गोदभराई की गई। यह सभी कार्यक्रम वंश बहादुर यादव, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, आंगनबाड़ी संगठन के जिला महामंत्री एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का संचालन गीता राय, बाल विकास परियोजना अधिकारी, हनुमानगंज ब्लॉक द्वारा किया गया।
विज्ञापन

गीता राय ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म को पूरा करते हुए प्रसव के पूर्व की तैयारी और प्रसव पश्चात की तैयारी के विषय में लाभार्थियों को जानकारी दी। पोषण के अंतर्गत हरी सब्जी, दूध, फल का सेवन, स्वास्थ्य के अंतर्गत नियमित टीकाकरण, आयरन की गोली, प्रसव पूर्व जांच संस्थागत प्रसव के बारे विस्तार से बताय। सुपरवाइजर अनीता यादव ने छह माह के बच्चों को अन्न का पहला निवाला के रूप में खीर खिलाकर अन्नप्रासन संस्कार संपन्न कराया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से कहा कि स्वस्थ भारत की शुरूआत स्वस्थ बच्चे से होती है। इसलिए शिशु को मां का दूध जरूर पिलाना चाहिए। सुपरवाइजर बसंती देवी मिश्रा ने कहा कि जन्म के तुरंत बाद नवजात को स्तनपान कराने से ही शिशु मृत्यु दर में कमी आ सकती है। सुपरवाइजर रेखा वर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए उन्हें प्रसव होने तक समुचित पौष्टिक आहार लेना चाहिए। सुपरवाइजर सीमा रानी ने विटामिन और आयरन की गोली पर वृहत रूप से गर्भवती महिलाओं को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed