फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सुरक्षा के मामले में असुरक्षित है बालिका संरक्षण गृह

सुरक्षा के मामले में असुरक्षित है बालिका संरक्षण गृह

Fri, 17 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा के मामले में असुरक्षित है बालिका संरक्षण गृह
बलिया। मुजफ्फरपुर और देवरिया में बालिका संरक्षण गृह पर हुए कांड ने समूचे देश को झकझोर कर रख दिया। इसके बाद से बालिका संरक्षण गृह की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर बहस छिड़ी हुई है। सुप्रीम कोर्ट तथा महिला आयोग द्वारा ऐसे संरक्षण गृह की सुरक्षा प्रणाली तथा हर बिंदू पर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की गई है। ऐसे में जनपद के निधरिया स्थित एक मात्र राजकीय बालिका संरक्षण गृह की रिपोर्ट तैयार करना जिला प्रशासन ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

निधरिया स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह की ग्राउंड रिपोर्ट की बात करें तो मौजूदा समय में 64 बालिकाएं यहां मौजूद हैं। जबकि मानक 50 बालिकाओं की ही है। ऐसे में 14 लड़कियां यहां अधिक है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से यहां 12 होमगार्ड जिसमें छह पुरूष तथा छह महिला तैनात हैं। हालांकि यह प्रबंध पहले से ही था। लेकिन देवरिया और मुजफ्फरपुर कांड के बाद से यहां हर दूसरे-तीसरे दिन पर अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके साथ ही पुलिस की भी रूटीन ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मानक से 14 बालिकाएं भले ही अधिक हों। लेकिन यह कोई चिंता की बात नहीं है, चिंता की बात यहां की सुरक्षा को लेकर है। क्योंकि यह जगह काफी वीरान है। आसपास खेती का क्षेत्र होने के कारण यहां डर बना रहता है। इसके साथ ही कुछ अराजक तत्वों का अक्सर बगल के गोदाम के दीवार पर बैठना भी डर का सबब है। लिहाजा यहां बराबर पुलिस की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके साथ ही संरक्षण गृह तक जाने के लिए कोई समुचित मार्ग नहीं है तथा लाइट की भी असुविधा है। तमाम खामियों के बाबत उच्चाधिकारियों केे पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed