फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हर्षोल्लास से मना अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन

हर्षोल्लास से मना अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन

Mon, 25 Dec 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मना अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन
Atal Bihari Vajpayee
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 93वां जन्मदिन सोमवार को पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कहीं केक काटा गया तो कहीं अस्पतालों में फलों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि श्री बाजपेई एक महान नेता के साथ ही कवि, साहित्यकार व पत्रकार भी हैं। उनके व्यक्तित्व को पूरा विपक्ष भी सम्मान करता है। कहा कि देश के गांवों को सड़कों से जोड़ना तथा फोर लेन व सिक्स लेन भी अटल जी की ही देन है। उन्होंने विराट व्यक्तित्व का परिचय देते हुए परमाणु परीक्षण की अनुमति देकर भारत को महाशक्ति के रुप में स्थापित कर दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक भगवान पाठक, गणेश शंकर गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, नकुल चौबे, जयप्रकाश साहू, कृष्णा पांडेय आदि थे। संचालन संजय मिश्रा ने किया। वहीं, सांसद भरत सिंह ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कर अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन मनाया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस पी राय , चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस प्रसाद, भाजयूमो जिलाध्यक्ष अरूण सिंह बन्टू, डॉ अरूण सिंह गामा आदि रहे। वहीं, सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने भरतपुरा गांव में रैन बसेरा के लिए भूमि पूजन किया, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के लंबी उम्र के लिए कामना की। इस मौके पर डा हरेंद्र राजभर, शिवानंद मिश्र, संजीव कुमार डंपू, अंजनी पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, शहर से सटे जीराबस्ती में मां कात्यायनी औद्योगिक संस्थान में शिक्षकों व कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया। इस मौके पर अमित चौबे, मृत्युंजय चौबे, देवेंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन

बैरिया: कस्बा के डाक बंगला के प्रांगण में व क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला दुर्जनपुर सहित कई ग्राम्यांचलों में अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। डाक बंगला प्रांगण में मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, वरिष्ठ नेता रमाकांत पांडेय, दुर्गेश्वर तिवारी, रामजी तिवारी, मंटू बिंद, तारकेश्वर गोंड तथा प्राथमिक पाठशाला दुर्जनपुर में भाजपा नेता सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइ बांटकर जन्मदिन मनाया। नगर पंचायत कार्यालय बैरिया के प्रांगण में अध्यक्ष शांति देवी व प्रतिनिधि मंटन वर्मा के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा, लिपिक सुरेश बाबू आदि कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतसर: कस्बा के संघत रैन बसेरा में भाजपा जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उपेंद्र पाण्डेय खुटूर, विजय कुमार गुप्ता, अरविंद गुप्ता, उमेश सिंह,बंटी सिंह, वीरेंद्र सिंह, ब्रजेश गुप्ता, वीरेंद्र मोदनवाल, संजय चौरसिया, गोलू गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मनियर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन क्षेत्र प्राइमरी पाठशाला मनियर पर केक काटने के बाद 219 छात्र /छात्राओं को स्वीटर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता एवं खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से वितरित किया। मौके पर अखिलेश कुमार सिंह वसीम अहमद, अनुज कुमार, छोटेलाल ,अब्दुल सलाम, सहित आदि लोग मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पर केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। जिला मन्त्री रामजी सिंह, देवेन्द्र त्रिपाठी, विनदेशवरी सिंह, लटु उपाध्यक्ष युवा नेता गोपाल जी, योगेंद्र सिंह ,चुली उपाध्याय, अमरेन्द्र सिंह,राजेश सिंह, प्रभुनाथ उपाध्याय, मानिकचंद सिंह, मिंटू सिंह सहित आदि लोग मौजूद थे।
सुखपुरा: अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान सुखपरा परिसर में मनाया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, अभय सिंह, विनोद सिंह, सुनील सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद, रवीन्द्र नाथ, राजनारायण सिंह व पंकज कुमार सिंह मौजूद रहे।
गड़वार : क्षेत्र के रामपुर असली गांव में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह, हिमांशु प्रताप सिंह मंटू, मुकेश सिंह, गोरख सिंह, हैप्पी सिंह, रवि वर्मा, हरेराम शर्मा, शशिकांत पांडेय, सदानंद, सत्य प्रकाश सिंह आदि रहे।
घोघा : कोतवाली बांसडीह के सामने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अश्विनी त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा, विद्याशंकर पांडेय, गोपाल सिंह, शंभूशरण बेहाल, गोरख सिंह, पप्पू मिश्र, सुमित रंजन रावत, राजेंद्र सिंह आदि लोग रहे। अध्यक्ष दिलीप गुप्त एवं संचालन संतोष दूबे ने किया।

बेल्थरारोड: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कैंप कार्यालय पर आयोजित समारोह में बाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर देवेंद्र गुप्त , दयानंद वर्मा, मुन्ना मिश्र, सखी चंद राजभर, भोला यादव , सुशील मिश्र मौजूद रहे। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त के संयोजकत्व में बाजपेई का जन्म दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed