{"_id":"5957d55b4f1c1b62248b4798","slug":"141498928475-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं बाबा की निकाली गई भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं बाबा की निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सबका मालिक एक है का गुरुमंत्र देने वाले साईं बाबा की भव्य शोभायात्रा शनिवार को सातवें स्थापना दिवस पर नगर के मालगोदाम रोड तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर से निकाली गई। इस शोभायात्रा में बच्चे से बूढ़े तक सभी एक रंग में दिखाई दिए।
शोभा यात्रा में महिलाओं की संख्या अधिक रही। शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाने में जहां युवा भक्तिगीतों पर थिरक रहे थे। वहीं हाथी, घोड़े ऊंट भी शामिल होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। जबकि शोभायात्रा में शामिल झांकियां अनुपम छटा बिखेर रही थी। वहीं नगर के मार्गों से गुजरते वक्त साईं भक्तों के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं साईं, कीर्तन करते हुए भ्रमण कर रही थी। इस मौके पर ललित चौधरी, सुशील कुमार, कृष्ण गोपाल, हीरालाल, रामजी, नीरज, अनिल मिश्र, प्रवीण मिश्र, शमशेर खां, गिरीश सिंह, पिंटू आदि मौजूद रहे। वहीं महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजक मंडल ने बताया कि भंडारा का आयोजन तीन जुलाई दिन सोमवार को होगा।