फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   13 and Murali Chapra 24 found infected in Bairia

बैरिया में 13 व मुरली छपरा 24 मिले संक्रमित

Thu, 29 Apr 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
13 and Murali Chapra 24 found infected in Bairia
बैरिया (बलिया)। तहसील क्षेत्र में कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा। 26 व 27 अप्रैल को भेजे गए सैंपलों की बुधवार को को आई रिपोर्ट में बैरिया ब्लॉक के 13 तथा मुरली छपरा ब्लॉक के 24 कुल 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के डॉ. देव नीति सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में सोनबरसा के दो, कृष्णा नगर के तीन, शिवपुर, बाजितपुर, दलकी, कर्ण छपरा तथा मुरली छपरा ब्लॉक परिसर से 1-1 लोग संक्रमित मिले। वहीं दलन छपरा से दो, भगवानपुर से दो, भगवान टोला से पांच, दलजीत टोला से 3 व बहुआरा से दो कुल 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा के डॉ प्रेम प्रकाश ने बताया कि बैरिया ब्लॉक के चांदपुर से 3, जमालपुर से 3, श्रीनगर व मधुबनी से 1-1 तथा नारायणगढ़ व चकिया गांव से दो दो कुल 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। चिकित्सकों ने बताया कि संबंधित गांवों के लिए तत्काल सहायता टीम भेजी गई है। 60 वर्ष के ऊपर के तथा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से ऊपर के संक्रमित लोग एल 2 हॉस्पिटल रेफर किए जाएंगे। जबकि शेष को होम क्वारंटीन कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग रैपिड रिलीफ टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed