फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सुनीता को भाजपा से टिकट मिलने पर समर्थकों में खुशी

सुनीता को भाजपा से टिकट मिलने पर समर्थकों में खुशी

Mon, 06 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सुनीता को भाजपा से टिकट मिलने पर समर्थकों में खुशी
रसड़ा। नगर निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा सुनीता देवी पत्नी राजेश गुप्ता को टिकट दिये जाने पर उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर है। वहीं टिकट के अन्य दावेदारों में मायूसी छाई हुई है। भाजपा के लिये टिकट की दावेदारी करने वाले कुछ नेता दूसरे दलों की तरफ अथवा निर्दल के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार नगर पालिका के चुनाव में पिछले दो चुनावों में कड़ी टक्कर देने वाले राजेश गुप्ता की पत्नी सुनीता देवी पर भाजपा ने दांव खेला है। साथ ही टिकट के अन्य दावेदार कन्हैया प्रसाद एवं गोविंद गुप्ता ने पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को समर्थन कर चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी है। वहीं वशिष्ठ नरायन सोनी, रामजी स्टेट व मनोज गुप्ता ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दिया है। सूत्रों की माने तो बसपा में अब टिकट के लिये आपाधापी मची हुई है। कल तक भाजपा का गुणगान करने वाले प्रत्याशी अब भाजपा पर ही निशाना साध चुनावी वैतरणी पार करने की फिराक में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed