फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   केक काट अखिलेश के दीर्घायु की कामना की

केक काट अखिलेश के दीर्घायु की कामना की

Sat, 01 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
केक काट अखिलेश के दीर्घायु की कामना की
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 45 वें जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। कहा कि आज पूरे प्रदेश के युवा अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, लक्ष्मण गुप्ता, वंशीधर यादव, रामेश्वर पासवान, परवेज रोशन, महावीर चौधरी, शैलेश यादव, दीवान सिंह, पल्लू जायसवाल, हरेंद्र गोंड, चंदन यादव, सुभाष यादव, नौशाद आलम, रोहित चौबे, राजेंद्र यादव, राकेश यादव, देवेंद्र यादव, मंटू दूबे आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सुशील पांडेय कान्ह जी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

उधर, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव मनीष दूबे मनन के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया गया। जिसमें युवाओं ने पूर्व सीएम अखिलेश के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, दिवान सिंह, सुशील पांडेय कान्हजी, रोहित चौबे, अजीत यादव, हरेंद्र गोंड, अतुल पांडेय, मुलायम यादव, चंदन यादव इम्तियाज अहमद, मो. राजा, अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रसड़ा के डाकबंगले के प्रांगण में शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिपंस संजय यादव कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में सुशासन व विकास कार्य किया था। उसे लोगों ने खूब सराहा था। मैं इनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं। इस मौके पर विजय शंकर यादव, लल्लन, रविंद्र, जितेंद्र, सुनिल, मनोज, रामश्रृंगार, सर्वजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकन्दरपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर मालदा में रामजी यादव की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी द्वारा जूनियर हाई स्कूल में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed