फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   समारोहपूर्वक होगा जीएसटी का आगाज

समारोहपूर्वक होगा जीएसटी का आगाज

Fri, 30 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
समारोहपूर्वक होगा जीएसटी का आगाज
बलिया। वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी का पहली जुलाई को जनपद में शानदार तरीके से समारोहपूर्वक आगाज होगा। वाणिज्यकर विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। जीएसटी को लेकर वाणिज्यकर विभाग की तरफ से भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम होंगे। व्यापारियों एवं विभागों के अधिकारियों के बीच जिलाधिकारी जीएसटी का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त जयंत सिंह ने बताया कि जीएसटी को लेकर काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। व्यापारियों का पंजीयन कराने से लेकर जीएसटी में व्यापार कैसे करें इसकी पूरी विधिवत जानकारी दी गई। पहली जुलाई का दिन आ ही गया, जब एक साथ पूरे देश में नई कर प्रणाली जीएसटी लागू हो रही है। जीएसटी के अंतर्गत व्यापार करना व्यापारियों के लिए काफी आसान हो जाएगा। शनिवार को वाणिज्यकर कार्यालय में समारोह पूर्वक जीएसटी का शुभारंभ किया जाएगा। इसे जीएसटी दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। समारोह के दौरान जीएसटी पर वीडियो क्लिप के माध्यम से विस्तार से प्रकाश भी डाला जाएगा। इसमें नई कर प्रणाली जीएसटी के अंतर्गत व्यापार करने के बारे में भी बताया जाएगा। व्यापारी अपने खरीद-बिक्री को कैसे अपडेट करें, उसका रिटर्न कैसे भरें इत्यादि बातों पर वीडियो के द्वारा भी दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस नई कर प्रणाली को समझने की जरूरत है, कोई समस्या अथवा परेशानी आती है तो विभाग हमेशा तैयार रहेगा। व्यापारियों के लिए जीएसटी कार्यक्रम में व्यापारियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed