फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12 samples of fruits sent for testing

फलाहार के 12 नमूने जांच के लिए भेजा

Thu, 07 Oct 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
12 samples of fruits sent for testing
नवरात्रि और त्योहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हुआ है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विजय सिनेमा रोड बाजार में छापामारी कर फलहारी खाद्य वस्तुओं के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। कुल 12 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

छापामार दल ने शास्त्रीनगर स्थित गोदाम पर जांच की। उक्त गोदाम में गंदगी व्याप्त थी। टीम प्रभारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए अविलंब सुधार करने की नोटिस जारी किया। किशमिश के अमानक होने के संदेह में नमूना लिया गया। संदेह के आधार साबूत काजू का एक नमूना लिया गया। विजय सिनेमा रोड बाजार के दो अन्य प्रतिष्ठानों से सेवई का एक, फलाहारी नमकीन का एक भी नमूना संग्रहित किया। इसके पूर्व कासिम बाजार से सिंघाड़े के आटे का एक, किसमिस का एक, कुट्टटू के आटे का एक, मखाने का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा। मिलावटखोर अपनी अपनी दुकान छोड़कर भाग गए। अभिहित अधिकारी बलिया महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया की नवारात्रि को देखते हुए विभाग सक्रियता से मिलावट खोरों पर लगाम लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed