{"_id":"5cd9a0efbdec220775593c9e","slug":"111557766383-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के चलते पत्नी की ससुरालीजनों ने की थी हत्या 18-42-31","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध के चलते पत्नी की ससुरालीजनों ने की थी हत्या 18-42-31
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितबड़ागांव/धर्मापुर। चितबड़ागांव थानाक्षेत्र के नगवागाई गांव में विगत 14 जून 2018 को नवविवाहिता की गुमशुदा दिखाकर लाश को ठिकाने लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस संबंध में पति समेत ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना क्षेत्र के नगवागाई निवासी स्वामीनाथ राजभर की शादी विगत 27 अप्रैल 2018 को गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के कठऊत गांव निवासी श्याम जीत राजभर की पुत्री प्रतिभा से हुई थी। शादी के बाद पता चला कि स्वामी राजभर के संबंध किसी और महिला से हैं। इसके बाद 12 व 13 जून 2018 को प्रतिभा के पिता के फोन करने पर ससुराल वालों ने बताया कि उनकी लड़की कहीं भाग गई है।
लड़की के चाचा गौरी शंकर ने बताया कि इस पर छानबीन की गई। पता चला कि उनकी लड़की की हत्या कर लाश गाड़ दी गई है। पहले पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। इस पर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है। बताया कि इस मामले में ससुराल पक्ष की काल डिटेल खंगाली गई जिसमें प्रतिभा की तकिये से हत्या कर लाश को गाड़ देने की बात भी सामने आई। इसकी काल रिकार्डिंग जब परिजनों ने हाईकोर्ट में रखा तो कोर्ट ने एसपी से जवाब तलब कर लिया। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी पक्ष के पति स्वामी नाथ राजभर, ससुर ललन राजभर, सास दुर्गावती देवी, जेठानी किरण देवी व भसुर सुरेंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चार अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। उधर, अब तक प्रतिभा की लाश बरामद नहीं की जा सकी है। पुलिस जल्द ही लाश बरामदगी की बात कह रही है।
विज्ञापन
मामले की चल रही जांच : सदर सीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि आरोपी पति स्वामी नाथ राजभर, ससुर ललन राजभर, सास दुर्गावती देवी, जेठानी किरण देवी व भसुर सुरेंद्र राजभर को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक प्रतिभा की लाश बरामद नहीं हो पाई है। लाश की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।