{"_id":"5bddd4babdec222765623b1c","slug":"111541264570-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरनारत प्रबंधकों ने विवि प्रशासन को दी चेतवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरनारत प्रबंधकों ने विवि प्रशासन को दी चेतवानी
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों बलिया के अंतर्गत स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एसोसिएशन बलिया के पदाधिकारियों एवं सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्राचार्यों का शनिवार को चौथे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधक एवं प्राचार्य विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने अनशन पर बैठे रहे। लेकिन उनकी पीड़ा सुनने कोई धरनास्थल पर नहीं पहुंचा।
इस मौके पर टीएन मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय के द्वारा बीच सत्र में किये गये शुल्क वृद्धि को वापस करने एवं प्रथम वर्ष में प्रवेश की तिथि बढ़ाने सहित कई अन्य समस्याओं के निराकरण तक यह अनशन चलता रहेगा । सबसे दु:खद पहलू यह है कि विश्वविद्यालय द्वारा एसोसिएशन एवं सभी संबद्ध महाविद्यालयों की मांग पर आज तक कोई विचार नहीं किया गया और न ही वार्ता करने की जरूरत समझा। प्रबंधक जावेद अनवर ने कहा कि विश्वविद्यालय के द्वारा किए गए शुल्क वृद्धि को वापस को वापस नहीं लिया जाता है तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कुलपति को हम मनमानी करने नहीं देंगे। इस मौके पर शिवमंगल सिंह, विश्राम यादव, सूर्यनाथ पांडेय, अवधेश सिंह, सतीश सिंह, गोविंद नारायण सिंह, अरबाज खान, इश्तियाक अहमद, अभय यादव, देवेंद्र यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, पिक्कू सिंह, सतीश कुमार, सुधीर पांडेय आदि रहे।