{"_id":"5b01afb74f1c1be8408b694a","slug":"111526837175-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया से महिलाओं ने शराब बंदी के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया से महिलाओं ने शराब बंदी के लिए भरी हुंकार
Updated Sun, 20 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शराब बंदी के लिए सुहेलदेव भासपा महिला मंच की ओर से रविवार को बिगुल फूंक दिया गया। टीडी कॉलेज के मैदान में महिला सम्मेलन व महारैली में जिलेभर से हजारों की संख्या में महिलाएं भाग लेने के लिए पहुंची और शराब बंदी के लिए हुंकार भरी। महिलाओं ने संकल्प लिया कि जब तक शराब बंदी नहीं होगी तब तक आवाज उठाई जाती रहेगी। शराब बंदी को लेकर आयोजित महिला सम्मेलन व महारैली को संबोधित करते हुए सुुुुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि प्रदेश में शराब बंदी को लागू करके ही गरीबों का विकास किया जा सकता है। इसके लिए पार्टी ने कमर कस लिया है और शराब बंदी लागू कराने के लिए सभी जिलों में महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने चुनाव के दौरान शराब बांटने व शराब पिलाने वाले नेताओं के बहिष्कार करने का भी आह्वान किया। मंच से महिला नेताओं ने जम कर हुंकार भरी। महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका वर्मा ने कहा कि महिलाओं शराब बंदी के लिए जागरुक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में चुनाव के दौरान गुजरात मॉडल लागू करने का वादा किया गया था। प्रधानमंत्री ने मन की बात में भी नशामुक्ति की बात करते हैं। कहा कि गुजरात का केवल एक मॉडल शराब बंदी तक लागू नहीं हो सकी। मंच की प्रदेश अध्यक्ष शशिकला राजभर ने कहा कि शराब एक ऐसा विष है जिससे पूरा परिवार तबाही के कगार पर पहुंच जाता है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि शराब बंदी को लेकर वह कमर कस लें और जब तक शराब बंदी लागू नहीं की जाती है तब तक चुप नहीं बैठना है। भीड़ से उत्साहित प्रदेश अध्यक्ष राजभर ने कहा कि इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी कमर कस लिया है। कहा कि इसी तरह का सहयोग रहा तो आने वाले दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। पार्टी की प्रदेश प्रभारी गीता राजभर ने भी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को शराब बंदी के लिए पहल करने के हिम्मत वाला कदम बताया। कहा कि कैबिनेट मंत्री को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। महिला मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष मांती राजभर ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी गरीब आजाद नहीं हो सके हैं। कहा कि शराब बंदी लागू नहीं हुई तो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं मतदान का बहिष्कार भी कर सकती हैं। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तर्ज पर लोकसभा, राज्य सभा, विधान सभा व विधान परिषद में भी महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की मांग की। इस मौके पर तारामुनि राजभर, उर्वशी चौधरी, सरस्वती, इंदू राजभर, राजमुनि राजभर, शिल्पी पटेल, प्रीति सिंह, मनीषा सिंह, शकुंतला राजभर, शारदा देवी, बिंदू वर्मा, उर्मिला आदि थीं। अध्यक्षता ममता राजभर व संचालन फूलमती ने किया।
विज्ञापन