{"_id":"5b01aedb4f1c1be9408b6b67","slug":"111526836955-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने जेई-एई पर कार्रवाई का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने जेई-एई पर कार्रवाई का दिया निर्देश
Updated Sun, 20 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने रविवार को बिलरिया-सलेमपुर की निर्माणाधीन सड़क, साहांव-सिंदुरिया मार्ग व रमापुर (सोहांव) के पास की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में भारी अनियमितता मिली। जिस सड़क पर निरीक्षण करने मंत्री पहुंचे, संबंधित जेई उसका इस्टीमेट नहीं दिखा पाए। मंत्री जब एनएच के बिलरिया-सलेमपुर की निर्माणाधीन सड़क पर पहुंचे तो वहां गांव वालों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की शिकायत की। मंत्री ने निर्माणाधीन सड़क खुदवाई तो 15 सेमी की जगह 8 सेमी गहराई तक ही कार्य मिला। जहां सड़क पिच हुई थी, वहां भी कई जगह मानक के विपरीत कार्य मिला। सड़क निर्माण में तमाम गड़बड़ियां मिलने पर मंत्री ने जेई-एई पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़कों का हाल देखते हुए मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सोहांव-सिंदुरिया की सड़क का निरीक्षण किया तो और भी खराब स्थिति मिली। यह सड़क आगे से बनती जा रही है और पीछे से टूटती भी जा रही है। महज एक साल में टूट रही सड़क के बारे में मंत्री ने सवाल किया तो जेई-एई बगल झांकने लगे। सिंदुरिया गांव के पास ग्रामीणों ने बताया कि नक्शा की अनदेखी कर सड़क बनाई जा रही है। इस पर मंत्री ने सड़क के निर्माण में जुड़े सभी कागजात के साथ जेई, एई व एक्सईएन को तलब किया। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानक के अनुसार, कार्य हर हाल में होना चाहिए।
विज्ञापन