फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शहादत दिवस पर याद किए अमर शहीद मंगल पांडेय

शहादत दिवस पर याद किए अमर शहीद मंगल पांडेय

Mon, 09 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शहादत दिवस पर याद किए अमर शहीद मंगल पांडेय
बलिया (दुबहर)। अमर शहीद मंगल पांडेय के बलिदान को याद कर समूचा राष्ट्र गौरवान्वित होता है। आज उन्हीं की बदौलत हम सभी स्वतंत्र भारत में अमन चैन से हैं। मंगल पांडेय समूचे राष्ट्र के गौरव हैं। उक्त बातें बलिया नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां में रविवार के दिन स्मारक सोसाइटी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान की।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि आयोजन में मौजूद रहे विधायक ने कहा कि मंगल पांडेय से सीख लेकर आज हम सभी युवाओं को अन्याय अत्याचार तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा लेनी होगी। तभी जाकर के हम मंगल पांडेय के सपनों के अनुरूप इस देश का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने मंगल पांडेय को आदर्श पुरुष बताया। उन्होंने शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव के विकास तथा उनसे जुड़ी हुई संस्थाओं के विकास के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्वांचल के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने मंगल पांडेय को महान क्रांतिकारी बताते हुए उनका नमन किया। इस मौके पर शहीद मंगल पांडेय स्मारक सोसाइटी द्वारा क्षेत्र के सभी प्रधानों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया । इस मौके पर मुख्य रुप से नगवा के प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक, प्राचार्य डॉ रामप्रकाश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक, मोहन दुबे, घनश्याम पांडेय, बिट्टू मिश्रा, पिंटू मिश्रा, जवाहर पाठक, धर्मदेव पाठक, जगेश्वर मितवा, लालू पाठक, हरिशंकर पाठक आदि रहे। उधर शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज में भी मंगल पांडेय के 161वें शहादत दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने मंगल पांडेय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं के लिए विधायक निधि से आरओ प्लांट लगाने की घोषणा की।
विज्ञापन

बलिया। शहीद मंगल पांडेय के शहादत दिवस पर रविवार को जनपदवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय स्मारक पर नगरवासियों के साथ ही स्मारक समिति के सदस्यों ने फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति की ओर से कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय स्मारक पर शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने शहीद मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीद मंगल पांडेय के अरमान को राष्ट्र पूरा करने को ठान ले तो न केवल भारत की तकदीर संवरेगी बल्कि अखंड भारतीय भूमि में विकास की नवीन ज्योति से देश का कण-कण खिलखिला उठेगा। कहा कि देश के निर्माण में सभी अपना योगदान दें, यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, डॉ. विश्राम यादव, शशिकांत चतुर्वेदी, राजकुमार पांडेय, रमाशंकर तिवारी, सियाराम यादव आदि स्मारक समिति के जुड़े लोगों ने शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर, समिति के तत्वाधान में नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। इस मौके पर परमात्मानंद पांडेय, सीताराम ओझा, शिवानंद ओझा, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, अखिलेश कुमार दुबे गुड्डू, हरेराम सिंह, अमित दुबे, कमलेश भारती, ददन यादव, मदन यादव, आशीष त्रिवेदी, संजीव कुमार डंपू, रामजी गुप्त, शिवकुमार गुप्त, दुर्गादत्त त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed