{"_id":"5a5107f94f1c1bc20a8b6e68","slug":"111515259897-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरा जिला से चोरी का ट्रैक्टर व ट्राली दलजीत टोला में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरा जिला से चोरी का ट्रैक्टर व ट्राली दलजीत टोला में बरामद
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर में इन दिनों बिहार के छपरा जिले से चोरी किये गए ट्रैक्टर व ट्राली बरामद हो रहे हैं। इसीक्रम में बैरिया थाना क्षेत्र के दलजीत टोला (यादव बस्ती) गांव में खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली-बीआर-04-8926 को शनिवार के दिन वाहन स्वामी ने आकर मौके पर पहचान कर लिया। इसके बाद इसकी सूचना जयप्रकाशनगर पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद पुलिस ने भी उक्त ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर व ट्राली की पहचान करने वाले बिहार राज्य के छपरा जिले के मेथवलिया गांव निवासी स्वामी शत्रुघभन राय है।
उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र करीब एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्रालियां वहीं के निवासी एक चोर ने चुराकर बैरिया थाना सहित आसपास के क्षेत्रों औने-पौने दाम में बिक्री कर दिया हैं। सूचना मिलने पर हमारे यहां के वाहन स्वामियों द्वारा चोरी-चुपके इस क्षेत्र में बिगत एक सप्ताह से नदी घाटों और गांवों में तलाश जारी कर दिया था। इसी क्रम में अलग-अलग दिनों में दो ट्रैक्टर ट्रालियां इस इलाके में पहचान की गई हैं। हमारे छपरा के उस चोर को भी छपरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जो ट्राली चोरी का सारा राज धीरे-धीरे उगल रहा है। बताया कि मेरा ट्रैक्टर ट्राली विगत-26-दिसंबर को दरवाजे से रात में चोरी हो गया था।