फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छपरा जिला से चोरी का ट्रैक्टर व ट्राली दलजीत टोला में बरामद

छपरा जिला से चोरी का ट्रैक्टर व ट्राली दलजीत टोला में बरामद

Sat, 06 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
छपरा जिला से चोरी का ट्रैक्टर व ट्राली दलजीत टोला में बरामद
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर में इन दिनों बिहार के छपरा जिले से चोरी किये गए ट्रैक्टर व ट्राली बरामद हो रहे हैं। इसीक्रम में बैरिया थाना क्षेत्र के दलजीत टोला (यादव बस्ती) गांव में खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली-बीआर-04-8926 को शनिवार के दिन वाहन स्वामी ने आकर मौके पर पहचान कर लिया। इसके बाद इसकी सूचना जयप्रकाशनगर पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद पुलिस ने भी उक्त ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर व ट्राली की पहचान करने वाले बिहार राज्य के छपरा जिले के मेथवलिया गांव निवासी स्वामी शत्रुघभन राय है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र करीब एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्रालियां वहीं के निवासी एक चोर ने चुराकर बैरिया थाना सहित आसपास के क्षेत्रों औने-पौने दाम में बिक्री कर दिया हैं। सूचना मिलने पर हमारे यहां के वाहन स्वामियों द्वारा चोरी-चुपके इस क्षेत्र में बिगत एक सप्ताह से नदी घाटों और गांवों में तलाश जारी कर दिया था। इसी क्रम में अलग-अलग दिनों में दो ट्रैक्टर ट्रालियां इस इलाके में पहचान की गई हैं। हमारे छपरा के उस चोर को भी छपरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जो ट्राली चोरी का सारा राज धीरे-धीरे उगल रहा है। बताया कि मेरा ट्रैक्टर ट्राली विगत-26-दिसंबर को दरवाजे से रात में चोरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed