फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्रेक्षक ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

प्रेक्षक ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रेक्षक ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की
बलिया। स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन में जनपद के लिए तैनात प्रेक्षक डा. हरिओम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य चुनाव से जुड़े अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने सबसे पहले चुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा की। सभी वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, स्वतंत्र व निर्बाध रुप से निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके कर्तव्यों व दायित्व का बोध कराते हुए कहा कि वह पूरी निष्पक्षता, संवेदनशीलता व गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के साथ जनता को यह एहसास भी कराना है कि फ्री एंड फेयर चुनाव हो रहा है। उन्होंने मतदान व्यवस्था और पुलिस प्रबंधों की जानकारी हासिल की। कहा कि अराजक/अवांछनीय तत्वों व प्रलोभन देने वाले लोगों पर कड़ी व पैनी नजर रखी जाए। निर्देश दिए कि सभी मजिस्ट्रेट व उड़नदस्ता की टीमें फोर्स के साथ दिन व रात में भी लगातार भ्रमण पर रहें। प्रलोभन/दावत या पैसा आदि देने वालों को दबोचें। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने निर्वाचन की तैयारियों की बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोलिंग एजेंट मतदान कक्ष के बाहर बैठेंगे, सभासद पद के पोलिंग एजेंट उसी वार्ड का निवासी होने चाहिए। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने निर्वाचन संपन्न करने के लिए किए गए पुलिस प्रबंधों व सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


इनसेट
फोटो 7
शहर के विभिन्न क्षेत्रों उड़ाया ड्रोन कैमरा
बलिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम के निर्देश पर निकाय चुनाव में हर गतिविधयों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का भी प्रयोग किया जा रहा है। यह कैमरा शुक्रवार को बलिया शहर के करीब अधिकांश क्षेत्रों में उड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय व शहर कोतवाल शशिमौलि मिश्रा ने ड्रोन कैमरे को उड़वाकर शहर के संवेदनशील इलाकों की निगहबानी की। साथ ही बकायदा रिकार्डिंग भी की गयी। सबसे पहले चौक से इसकी शुरूआत हुई। चौक क्षेत्र के विजय सिनेमा रोड, लोहापट्टी, आर्यसमाज रोड के इलाकों को ऊचाईयों से देखा गया। इसके बाद विशुनीपुर चौराहा, स्टेशन, एससी कालेज, कदम चौराहा, काजीपुरा मुहल्ला, मिड्ढी चौराहा के बाद आनन्दनगर मुहल्ले में भी ड्रोन कैमरे से गतिविधियां जांची गयी। नगर निकाय चुनाव में शांति बनाये रखने के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed