{"_id":"61e9a490c0026347562ed9da","slug":"103-quintal-ration-recovered-from-kotdar-seized-ballia-news-vns634632470","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के यहां से 103 क्विंटल राशन बरामद, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के यहां से 103 क्विंटल राशन बरामद, सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी। राशन वितरण में अनियमितता पर शासन से मिले निर्देश के क्रम में डीएसओ ने ब्लाक बेलहरी के ग्रामसभा हल्दी, राजपुर, हंसनगर, बाबुरानी में कोटे की दुकानों की जांच की। इस दौरान हल्दी के कोटेदार नंदलाल यादव के यहां 110 बोरी गेहूं तथा 96 बोरी चावल बरामद हुआ है। डीएसएओ ने प्रधान प्रतिनिधि से अनाज की गिनती करवाई और दुकान सीज कर उस पर एफआईआर कराई गई है। कुल 103 क्विंटल अनाज सीज किया गया है।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कोटेदार द्वारा सैकड़ों कार्डधारकों का अंगूठा लगवाकर रिफाइन, चना, नमक बांट दिया गया है, लेकिन अनाज नहीं दिया गया। 21 कोटेदारों के खिलाफ जांच के आदेश शासन से दिए गए हैं। जांच की जा रही है। हल्दी का कोटेदार नंदलाल यादव जांच के दौरान बुलाने पर सामने नहीं आया। अभी स्टाक और वितरण रजिस्टर नहीं मिला है। जांच के बाद गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। हल्दी में कोटेदार मीना बेगम के यहां घटतौली पाए जाने पर 2500 जुर्माना लगाया गया है। दुबहर शिवपुर दियर नई बस्ती क कोटेदार कमलेश्वर प्रसाद के यहां गड़बड़ी पर 2500 जुर्माना लगाया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम सभा राजपुर व मझौवा में एमओ अशोक यादव की ओर से जांच की गई है। उनसे संपर्क नहीं होने के चलते कोई कार्रवाई की जानकारी नहीं हो पाई। ब्लाक बेलहरी में एक साथ छह दुकानों पर छापेमारी होने से कोटेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।