{"_id":"59e3a53c4f1c1bce538b7a68","slug":"101508091196-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पदों के लिए सात उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पदों के लिए सात उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। ढोल-नगाड़े बाजे के बीच अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा में रविवार के दिन छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन किया गया। कुल पांच पदों पर सात उम्मीदवारों ने अपनी ताल ठोंकी। चुनाव अधिकारी डा. श्याम बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए संदीप कुमार यादव त्यागी व रोशन कुमार दूबे, उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध दीपक कुमार यादव, महामंत्री पद के लिए सोनू कुमार वर्मा व विकाश कुमार सिंह, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए निर्विरोध मोहित कुमार सिंह व कलासंकाय प्रधिनिधि पद के लिए निर्विरोध राजेश कुमार ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक चुनाव अधिकारी शिवेश राय ने बताया कि छात्र संघ चुनाव बड़े ही प्रदर्शिता के तहत फोटो ग्राफी व वीडियो ग्राफी की देख रेख में संपन्न हुआ। उम्मीदवार को सोमवार को नामांकन वापसी का समय दिया गया है।
वहीं कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम सुबह से कर दिए थे। पूरे दिन कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ. गणेश पाठक भ्रमण करते रहे। वहीं पुलिस भी सुबह से डटी रही। एनएच से लेकर महाविद्यालय तक पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा। इस दौरान एसओ बैरिया अतुल कुमार, हल्दी एसओ रामरतन सिंह, उपचुनाव अधिकारी डॉ शिवेश राय, डॉ. गौरी शंकर द्विवेदी, डॉ. सुनील कुमार ओझा, संतोष मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।