फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   10 injured including a teenager in a fight

मारपीट में किशोरी समेत 10 जख्मी

Fri, 04 Mar 2022 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
10 injured including a teenager in a fight
रेवती थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में एक किशोरी सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी रेवती पर कराया गया।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर वन में शुक्रवार की सुबह दो सगे भाइयों रामायण यादव (55) और मैनेजर यादव (46) के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों भाइयों सहित मैनेजर यादव की 16 वर्षीया पुत्री काजल घायल हो गई। रेवती थाना क्षेत्र के ही छपरा सारिब ग्राम सभा में दो मित्र सुनील शाह (23) और मनोज साहनी (35) के बीच शराब को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों मित्रों सहित पिंटू साहनी (28), संतोष साहनी (33) पुत्र राजबली साहनी और धनपत शाह (28) पुत्र जीउत साह, धनजी शाह (40) पुत्र उमाशंकर शाह घायल हो गए। इधर, रेवती थाना क्षेत्र के नवका गांव(मांझा) निवासी लखन पासवान पुत्र रामचंद्र पासवान नशे की हालत में अपने घर जा रहा था। इसी बीच उसी गांव निवासी अशोक पासवान रास्ते में खड़ा। रास्ते से हटने को लेकर दोनों के बीच विवाद एवं मारपीट हो गई। इसमें लखन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों मामलों में घायलों का उपचार सीएचसी रेवती पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed