{"_id":"6861750397312ed4eb0dd828","slug":"10-games-including-chess-and-mallakhamb-were-included-ballia-news-c-190-bal1001-143036-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शतरंज, मलखंभ समेत 10 खेल किए गए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शतरंज, मलखंभ समेत 10 खेल किए गए शामिल
विज्ञापन
बलिया। माध्यमिक स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस बार शतरंज, मलखंभ समेत 10 अन्य खेलों को भी शामिल किया गया है। हालांकि खेल शिक्षकों की कमी खेल गतिविधियों को बढ़ाने में बाधक बनी हुई है।
जनपद में 613 माध्यमिक स्कूलों का संचालन किया जाता है। इनमें 34 राजकीय, 92 एडेड व 487 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय है। इसमें करीब 3.17 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। इस संख्या के सापेक्ष 34 राजकीय स्कूलों में आठ और 92 एडेड स्कूलों में 32 खेल शिक्षक ही तैनात हैं। पहले माध्यमिक खेल प्रतियोगिताओं में पहले सिर्फ 11 खेल ही शामिल थे। वहीं इस बार शतरंज, मलखंभ समेत 10 अन्य खेलों को भी शामिल किया गया है। इनसे शिक्षक व विद्यार्थी दोनों अपरिचित हैं।
बता दें कि माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच सीनियर, जूनियर व सब जूनियर स्तर की प्रतियोगिताएं होती हैं। इसमें 19 साल से कम उम्र के बच्चों को सीनियर, 17 साल से कम उम्र के बच्चों को जूनियर और 14 साल से छोटे बच्चों को सब जूनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। पहले गर्मियों में फुटबॉल, तैराकी, कबड्डी, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल होते थे। साथ ही सर्दियों में बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, हॉकी, कुश्ती, वॉलीबाल और एथलेटिक का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार एक साथ आयोजन होंगे।
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूल की खेल प्रतियोगिता में इस बार कुछ नए खेल जोड़े गए हैं, लेकिन प्रत्येक में प्रतिभाग की अनिवार्यता नहीं है। जिन खेलों में रुचि व जानकारी हो विद्यार्थी उनका चयन कर सकते हैं। खेल शिक्षक जनपद में कम हैं, इसकी जानकारी विभाग को दे दी गई है। - देवेंद्र कुमार गुप्ता, डीआईओएस।
-- -- -- -- -- -- -