फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1.74 lakhs robbed in broad daylight

असलहे के बल पर दिनदहाड़े 1.74 लाख की लूट

Mon, 25 Jan 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
1.74 lakhs robbed in broad daylight
मनियर क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक खादीपुर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की सूचन - फोटो : BALLIA
मनियर। महेंद्रा ढाले के पास सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर स्टेट बैंक के सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) का कैश लेकर जा रहे युवक से 1.74 लाख रुपये नगद, पल्सर बाइक एवं मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर चार थानों की पुलिस ने घेेराबंदी कर छानबीन शुरू की लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी निवासी अख्तर अंसारी की बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के टोलापुर बाजार में भारतीय स्टेट बैंक खादीपुर के नाम से सीएसपी संचालित है। सीएसपी का कार्य उसका करीबी खादीपुर निवासी मनीष यादव देखता था। सोमवार की सुबह 11.30 बजे मनीष स्टेट बैंक की मनियर शाखा से 1.70 लाख रुपये लेकर बाइक से सीएसपी जा रहा था। वह महिंद्रा ढाले के पास पहुंचा था कि वहां दो अपाचे बाइक लिए चार बदमाशों ने असलहे के बल पर उसे रोका। उसके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद उसकी पल्सर बाइक और मोबाइल लूटकर मनियर की तरफ भाग गए। बाद में पीड़ित ने किसी अन्य के मोबाइल से 112 नंबर पर घटना की सूचना पुलिस को दी। लूट की खबर पर मनियर, बांसडीह, रेवती और खेजुरी थाने की पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिला। पुलिस ने सीएसपी संचालक और मनीष यादव से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया कि वारदात की अभी जांच-पड़ताल चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed