फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth murdered; body mutilated and dumped in a field.

Bahraich News: युवक की हत्या, अंग-भंग कर खेत में फेंका शव

Sat, 27 Jun 2026 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered; body mutilated and dumped in a field.
राजा रेहुआ में युवक की हत्या के बाद जमा भीड़।
बौंडी। क्षेत्र के राजा रेहुआ गांव में बृहस्पतिवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद अमानवीयता करते हुए उसका गुप्तांग काटकर शव को खेत में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर सीओ महसी पवन कुमार त्यागी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म मिले हैं। परिजनों का कहना है कि युवक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

राजा रेहुआ गांव निवासी नंद किशोर (25) बृहस्पतिवार शाम छह बजे मवेशियों के लिए चारा काटने की बात कहते हुए घर से निकले थे, लेकिन देररात तक नहीं लौटे। इस पर पत्नी गुड़िया ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों से भी पूछताछ करने पर नंद किशोर के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों को गांव से लगभग सात सौ मीटर की दूरी नंद किशोर का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पीठ के साथ ही शरीर के अन्य स्थानों पर गहरे जख्म थे और उसका गुप्तांग कटा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मृतक की पत्नी गुड़िया व अन्य परिजन शव देखकर बिलख पड़े। गुड़िया ने बताया कि नंदकिशोर की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ महसी पवन कुमार त्यागी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की नृशंस हत्या का कारण किसी को समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि, कुछ ग्रामीण आशनाई में हत्या किए जाने की आशंका वयक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी जांच

थाना प्रभारी बौंडी टीएन मौर्य ने बताया कि मृतक के कपड़ों से नशे का कुछ सामान व शराब की बोतल मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed