{"_id":"5d84fffb8ebc3e93aa192375","slug":"youth-beaten-to-death-with-sticks-bahraich-news-lko4826114134","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की लाठियों से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की लाठियों से पीटकर हत्या
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव निवासी एक युवक की शुक्रवार को दोपहर जमीन के विवाद में लाठी-डंडों और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव निवासी दिलीप कुमार दूबे (35) पुत्र रामचंद्र दूबे का गांव के ही रहने वाले श्याम कुमार से अरसे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी जमीन विवाद में कई बार दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो चुकी है।
शुक्रवार की दोपहर भी दोनों पक्षों के बीच जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच श्यामकुमार पक्ष के लोगों ने दिलीप दुबे पर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिवारीजन घायल दिलीप को मेडिकल कॉलेज लाए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, युवक की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।