फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth adopted Muslim religion with family

युवक ने परिवार के साथ अपनाया मुस्लिम धर्म

Fri, 06 Nov 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Youth adopted Muslim religion with family
बहराइच। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के छोटा भुलौरा गांव में एक युवक ने पूरे परिवार सहित धर्म परिवर्तन कर लिया। उसने मुस्लिम धर्म अपनाया है। युवक के पिता ने इस मामले की शिकायत थाने में की है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हिंदू संगठनों ने मामला संज्ञान में आने पर आक्रोश जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के छोटा भुलौरा गांव निवासी पतिराम आर्य पुत्र जगन्नाथ ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पुत्र सुभाष, बहू मीरा और पौत्र दीपक ने परिवार सहित धर्म परिवर्तन कर लिया है। इन सभी ने इस्लाम धर्म कुबूल किया है। उनका कहना है कि जुमईपुरवा निवासी निसार बाबा और उनके सहयोगी शगीर, जाबिर, जाकिर, मुन्ना हाफिज और अकबर अली ने बेटे व उसके परिवार को इस्लाम धर्म कुबूल कराने में मदद की है। धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद इलाकेे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण प्रमुख रोहित चौरसिया समेत विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रशासन से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद आ रहा सामने
नानपारा के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि छोटा भुलौरा गांव में धर्म परिवर्तन की बात सामने आई थी। वह जिला मुख्यालय बैठक में शामिल होने आए हैं। फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसमें प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed