{"_id":"5d14fd1a8ebc3e3c7d7fef83","slug":"youngman-s-murder-bahraich-news-lko4676082189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बख्शीपुरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बख्शीपुरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर में मिला शव
विज्ञापन
बहराइच। मोहल्ला बख्शीपुरा में रह रहे एक युवक का शव लहूलुहान हालत में घर में मिला। उसकी हत्या पीट-पीटकर किए जाने की पुष्टि हो रही है। शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। मौके पर सीओ सिटी, दरगाह एसओ व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला दरगाह शरीफ निवासी सबूर के पांच बेटे हैं। चार बेटे परिवार के साथ पिता के घर में रहते हैं जबकि सबसे बड़ा बेटा इकबाल (41) दरगाह क्षेत्र के ही मोहल्ला बख्शीपुरा में परिवार के साथ रह रहा था। उसकी पत्नी इस समय मायके गई हुई थी।
देर शाम कुछ लोगों ने इकबाल का शव लहूलुहान हालत में घर के अंदर पड़ा देखा। इसकी सूचना मोहल्ले में फैलते ही हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी टीएन दूबे, प्रभारी निरीक्षक दरगाह प्रेम प्रकाश पांडेय आदि दल-बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की हत्या पीट-पीटकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोगों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। ऐसे में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।