फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young people's contribution in the development of the country

देश के विकास में युवाओं का अहम योगदान

Sun, 28 Jul 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Young people's contribution in the development of the country
नानपारा (बहराइच)। सआदत इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र ने वैश्विक स्वास्थ्य सद्भाव और शांति की दिशा में अभिनव पहल की शुरुआत करते हुए खंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह ने की।
विज्ञापन

नगर के सआदत इंटर कॉलेज में आयोजित खंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य रामउजागर मिश्र व विशिष्ट अतिथि सुधाकर बाजपेई तथा रमेश चंद्र पांडेय रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर की।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र का कार्य सराहनीय है। इससे ग्रामीण बच्चों में कुछ कर दिखाने की इच्छा जागृत होती है और वह अपनी प्रतिभा को पहचान कर समाज का नाम रोशन करते हैं। रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि आज हमारे समाज को ऐसी संस्थाओं की जरूरत है और इस तरह कार्य करने में हमारा समाज जागृत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह ने कहा कि आज हम अपनी संस्कृति को खोते जा रहे हैं। युवा पीढ़ी के जागरूक होने से ही हमारा देश आगे बढ़ेगा। देश के विकास में युवाओं का सबसे अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि युवा पर्यावरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करें। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सुंदर युवा मंडल की ओर से पंचवटी के पौधे लगाए गए।

ब्लॉक समन्वयक सुधाकर श्रीवास्तव ने बालिकाओं को कन्या व सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर केंद्र के लेखाकार इंद्रसेन चौधरी, आदर्श मिश्रा, उत्कर्ष मिश्रा, गौतम वर्मा, अनिल वर्मा, मनोज मिश्रा, किरन, शिवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed