फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   wow... rain

Bahraich News: वाह...बारिश

Tue, 17 Jun 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
wow... rain
फखरपुर बाजार में बारिश के बाद भरा पानी।
बहराइच। तराईवासियों को दो दिन तक 43 डिग्री की उमस भरी गर्मी से बेहाल करने के बाद रविवार की रात मौसम का मिजाज बदला। आसमान काले बादलों से घिर गया और रात से लेकर सुबह तक जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं चलीं, जिससे तराई का तापमान 10 डिग्री तक कम हुआ और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

सोमवार को तराई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.8 व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री था। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले रहे। बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया और किसानों ने धान के नर्सरी व जिन किसानों ने नर्सरी डाल दी थी, उन्होंने रोपाई की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन


निर्माणाधीन पुल के बाईपास पर भरा पानी, हुई परेशानी

बाबागंज। झमाझम बारिश से बाबागंज-मिहींपुरवा मार्ग पर निर्माणाधीन दोंंदरा नाले के बाईपास मार्ग पर भीषण जलभराव हुआ। लगभग घुटना भर पानी भरने से सबसे ज्यादा परेशानी बाइक व पैदल सवारों को हुई। वहीं चार पहिया वाहन चालकों को भी जूझते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फखरपुर कस्बे में हुआ भीषण जलभराव

फखरपुर। लखनऊ-बहराइच राजमार्ग से फखरपुर कस्बे की मुख्य बाजार जाने वाले मार्ग पर बारिश के चलते भीषण जलभराव हुआ। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीर कुशल, मिराज, मकबूल, गुड्डू आदि ने बताया कि आरसीसी मार्ग निर्माण में जमकर लापरवाही बरती गई। इंटरलॉकिंग का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। जिसके चलते भीषण जलभराव होता है।


बढ़ा जलस्तर, किसानों ने नर्सरी की शुरू की तैयारी

चरदा। नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र में बारिश न होने से भूजल स्तर घट गया था। इससे किसान चिंतित थे और पंपिंग सेटों से पानी कम निकल रहा था। इसके चलते कई किसानों ने धान की नर्सरी नहीं डाली थी। रविवार की रात हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान रवीश पांडेय, चंद्रमणि कांत वर्मा, कुलदीप वर्मा, विनोद वर्मा, कुलदीप मिश्रा, अशोक मिश्रा आदि ने अब जलस्तर बढ़ जाएगा और नर्सरी डालने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed