{"_id":"5dd02b168ebc3e54d979787a","slug":"worker-dies-after-electric-shock-bahraich-news-lko492603580","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
हरदी (बहराइच)। थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी एक ग्रामीण अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। शनिवार को निर्माण कार्य में सरिया लगाने के लिए मकान मालिक व मजदूर ने सरिया उठाई। इसी दौरान पैर फिसलने से मालिक नीचे गिर गया। सरिया एचटी लाइन पर गिर गई, जिससे करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस नेे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी रामगोपाल लोधी अपने मकान का निर्माण करवा रहे थे। मकान में इस समय सरिया लगाने का काम चल रहा है। दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी मजदूर कमलेश (35) व मजदूर प्रह्लाद (38) काम कर रहे हैं। सरिया लगाने के लिए रामगोपाल सहयोगी प्रह्लाद के साथ 24 फीट की सरिया ले जाने लगे।
इसी दौरान पैर फिसलने से रामगोपाल गिर गए, जिससे सरिया मकान के निकट से गुजरी एचटी लाइन पर गिर गयी। सरिया लाइन से टकराने पर कलमेश व प्रह्लाद गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में ग्रामीण दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से चिकित्सकों ने प्रह्लाद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल ले जाते समय रास्ते में प्रह्लाद ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
औैर अनाथ हो गए प्रह्लाद के बच्चे
महसी गांव निवासी प्रह्लाद की मौत शनिवार को करंट लगने से हो गई। जबकि प्रह्लाद की पत्नी की मौत एक वर्ष पूर्व हो गई थी। ऐसे में मृतक के पुत्र संदीप (10) और प्रदीप (6) पूरी तरह से अनाथ हो गए। दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।