{"_id":"2aced05ec0960ae4efc25f94df62adda","slug":"worker-died-due-to-opening-padh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाड़ खोल रहा मजदूर नीचे गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाड़ खोल रहा मजदूर नीचे गिरा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरा गांव में एक निर्माणाधीन मकान के छत का पाड़ खोलते समय रविवार सुबह वृद्ध मजदूर काफी ऊंचाई से नीचे गिर गया। लहूलुहान हालत में जब उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना अंतर्गत गुलरा गांव निवासी रसीद खां (62) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घर में तीन बेटी व एक बेटा है। रसीद पर ही परिवार के खर्च का जिम्मा था। आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी नहीं हो सकी। पारिवारिक खर्च के लिए रविवार सुबह रसीद मजदूरी के लिए गांव निवासी मतीन के घर पहुंचा।
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन की छत का पाड़ खोलते समय अचानक बल्ली टूटने से वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। रसीद की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन