{"_id":"5ebc18258ebc3e90a1758759","slug":"worker-died-due-to-collision-with-suv-bahraich-news-lko521444829","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। पंजाब में फंसे प्रवासी कामगारों का एक जत्था गोंडा से ई-बैट्री रिक्शा से सवार होकर घर लौट रहा था। मंगलवार रात लखनऊ के मरौचा रोड के निकट एक तेज रफ्तार एसयूवी ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दी, जिससे मजदूर की मौत हो गई। उसके बहन-बहनोई समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल बहराइच में भर्ती कराया। वहां से तीन लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लॉकडाउन के बाद से गैर प्रांतों में फंसे प्रवासी कामगारों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रवासी कामगारों के ट्रेनों से आने के बाद उनको निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के तिंगाई कुम्हारनपुरवा निवासी सांवली (18) पुत्र रामसागर पंजाब में नौकरी करता था। वहां पर उसके बहनोई पंचम (26), बहन जल वर्षा (22), भांजा सौरभ (6) और भांजी सोनम (4) भी रहते थे।
इसके अलावा गांव के पांच और लोग थे। यह सभी मंगलवार की रात गोंडा पहुंचे थे। यहां से ई-रिक्शा पर सवार होकर सभी घर वापस लौट रहे थे। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग के फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा मोड़ के निकट पहुंचने पर अचानक लखनऊ की ओर से राजस्थान से सवारियों को बुकिंग पर ला रही तेज रफ्तार एसयूवी ने रिक्शे को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मौके पर ही सांवली की मौत हो गई। जबकि अन्य नौ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घायलों को मेडिकल कालेज बहराइच भेजा गया। यहां से जलवर्षा, सोनम व सौरभ को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।